अरेस्ट स्टे मिलने के बाद इनामी उमर और अब्बास लखनऊ पुलिस के सामने पेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पर शिकंजा कसता जा रहा है। सोमवार को मुख्तार के दोनों बेटे उमर व अब्बास अंसारी लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली पहुंचे। जहां दोनों ने अपना-अपना बयान दर्ज कराया है। बता दें कि उमर व अब्बास के खिलाफ पिछले साल अगस्त माह में डालीबाग में जालसाजी और साजिश कर जमीन पर अवैध करने का केस दर्ज किया गया था।

Advertisement

तब से दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। कहा जा रहा है कि हाईकोर्ट से दोनों ने कोर्ट से अरेस्ट स्टे ले रखा है।

इन धाराओं में पुलिस ने दर्ज किया था केस

हजरतगंज थाना क्षेत्र के डालीबाग में मुख्तार अंसारी ने अवैध रुप से जमीन पर कब्जा कर एक टॉवर (बहुमंजिला बिल्डिंग) का निर्माण कराया था। बीते साल अगस्त माह में पुलिस ने टॉवर को ढहा दिया था। साथ ही लेखपाल की तहरीर पर IPC की धारा 120B, 420, 467, 468, 471 और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत केस दर्ज किया गया था।

केस दर्ज होने पर पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद दोनों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इस दौरान दोनों ने हाईकोर्ट से अरेस्ट स्टे ले लिया।

अब्बास ने जयपुर में रचाई शादी
पुलिस इधर मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने का दावा करती रही, उधर हाल ही में बड़े बेटे अब्बास अंसारी ने जयपुर में जाकर भव्य समारोह कर शादी कर ली। पुलिस को भी इसकी जानकारी तब हुई थी, जब सोशल मीडिया पर फोटो सामने आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here