अयोध्या में राम मंदिर : UP में समर्पण निधि अभियान आज समाप्त, अभी कई प्रांतों में चलता रहेगा यह कार्यक्रम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निधि समर्पण अभियान का समापन आज हो गया है। जिन प्रांतों में देर से अभियान शुरू हुआ था, वहां एक महीना पूरा करने तक यह चलता रहेगा। यह जानकारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डा. अनिल मिश्र ने दी। उन्होंने बताया- डेढ़ लाख टोलियां इस अभियान में लगी हैं, इसमें से 46 हजार निधि डिपाजिटर बने हैं।

Advertisement

ये लोग अभी धनराशि को बैंकों में जमा कर रहे हैं, जिसमें भी समय लग सकता है। कितनी निधि इस अभियान में जमा हुई है उसका अधिकृत व सही आंकड़ा ट्रस्ट को अभी नहीं मिला है। राशि प्रांत वाइज जमा हो रही है, जिसका पूरा लेखा-जोखा मार्च के अंत तक ट्रस्ट तैयार करेगा।

निधि समर्पण अभियान पूरी तरह से सफल रहा

डा. मिश्र के मुताबिक अभियान पूरी तरह से सफल रहा है। इसमें धन संग्रह के साथ मंदिर निर्माण से जुड़ने वाले राम भक्तों का जन संग्रह हुआ है। बड़ी संख्या में लोगों का राम मंदिर से जुड़ाव इस अभियान से हुआ है। साथ ही जाति संप्रदाय पंथ वह धर्म की बेड़ियां टूटी हैं। सभी ने राम मंदिर के लिए दान दिया है जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल हैं।

1900 करोड़ से ज्यादा धनराशि जमा

मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि के मुताबिक अब 1900 करोड़ से ज्यादा निधि का समर्पण होने का अनुमान है। बहुत से डिपाजिटर का धनराशि बैंकों में जमा होने की पाइप लाइन में हैं। सही लेखा-जोखा तैयार किया जा रहा है जिसमें थोड़ा समय लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here