हाथरस कांड: CM योगी की सख्ती के बाद आरोपी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस में छेड़खानी के आरोपी के लड़की के पिता की हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी पर पुलिस ने 1 लाख का इनाम हुआ घोषित कर दिया है। ADG राजीव कृष्ण ने मुख्य आरोपी गौरव शर्मा पर 1 लाख का इनाम घोषित करने के साथ ही फरार बाकी के दोनो आरोपियों पर भी 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद ही पुलिस ने यह कदम उठाया है। सीएम ने मंगलवार को खुद पूरे मामले की जानकारी ली और अधिकारियों को मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।

Advertisement

वहीं सीएम योगी ने इस मामले में सभी आरोपियों पर NSA लगाने के भी आदेश दिए हैं। आरोपी के खिलाफ पिता ने बेटी को छेड़ने की शिकायत की थी जिसके बाद इन आरोपियों ने मिलकर पिता को ही गोलियों से भून डाला था।

पिता ने दर्ज 2018 में दर्ज कराया था केस
युवती के पिता ने जुलाई 2018 में इन आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। ये मामला हाथरस के ससनी इलाके का बताया जा रहा है। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जिनमें से 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की बीवी और चाची की मंदिर में पीड़ित परिवार की महिलाओं से बहस हो गयी थी. ये बहस छेड़छाड़ के इस पुराने केस को लेकर ही हुई थी। इसके बाद आरोपी युवती के पिता से इस मामले में बहस करने के लिए पहुंचे और उसे गोली मार दी। युवती के पिता की अस्पताल ले जाने के दौरान ही मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला

अमरीश शर्मा (52) के परिवार ने पुलिस को बताया कि आरोपी गौरव से उनके परिवार की पुरानी रंजिश चल थी। सोमवार को अमरीश की बेटी और गौरव की पत्नी-मौसी गांव के मंदिर में पूजा करने गई थीं। इन महिलाओं में झगड़ा हो गया।

शाम को अमरीश अपने खेत पर आलू की खुदाई करा रहे थे। उनकी पत्नी बेटी के साथ खाना देने के लिए खेत पर आईं थीं। इसी दौरान गौरव अपने तीन दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद अमरीश को इलाज के लिए हाथरस ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here