यूपी पुलिस भर्ती SI परीक्षा में दो अभ्यर्थियों के समान अंक आने पर किसका होगा चयन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से यूपी पुलिस में निकाली गई सब-इंस्पेक्टर (एसआई) की 9534 वैकेंसी के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2021 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अप्रैल 2021 तक इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। हर बार की तरह लाखों अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन करेंगे, ऐसे में जाहिर है कई उम्मीदवारों के मार्क्स में टाई होगा।

Advertisement

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा। जो पीईटी में सफल होंगे, उन्हें लिखित परीक्षा में प्राप्त मार्क्स के आधार पर फाइनल मेरिट में जगह मिलेगी।

अगर फाइनल मेरिट में दो या उससे अधिक अभ्यर्थियों के मार्क्स समान आते हैं तो किसका चयन होगा? किसे मेरिट में ऊपर रखा जाएगा? इसके लिए यूपीपीआरपीबी ने तीन नियम बनाए हैं। इन नियमों पर खरा उतरने वाले अभ्यर्थी को मेरिट में ऊपर रखा जाएगा।

नियम नंबर – 1
* जिसके पास DOEACC/NIELIT सोसायटी से कंप्यूटर में ओ लेवल का सर्टिफिकेट हो।
* प्रादेशिक सेना में कम से कम 2 साल तक सेवा की हो
* एनसीसी बी सर्टिफिकेट हो।

अगर ऊपर दी गई योग्यता रखने वाले व्यक्ति को वरीयता दी जाएगी। अगर किसी व्यक्ति के पास ऊपर में से एक से अधिक योग्यता है तो उसकी योग्यता कोई एक ही मानी जाएगी।

नियम नंबर 2 – अगर अब फैसला नहीं होता है तो अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी।

नियम नंबर 3 – 10वीं के सर्टिफिकेट में जो अभ्यर्थी का नाम होगा, उसके नाम के पहले अंग्रेजी अक्षर के अनुसार वरीयता दी जाएगी। जिसका अंग्रेजी अक्षर वर्णमाला में पहले आएगा, उसे वरीयता दी जाएगी।

: – लिखित परीक्षा का पैटर्न

* लिखित परीक्षा 400 अंकों की होगी जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। दो घंटे की इस ऑनलाइन लिखित परीक्षा में चार अलग अलग विषयों का एक-एक प्रश्न पत्र होगा।
* सामान्य हिन्दी – 100 अंक
* मूलविधि/संविधान/सामान्य ज्ञान- 100 अंक
* संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा – 100 अंक
* मानसिक अभिरुचि परीक्षा/बुद्धिलब्धि परीक्षा/तार्किक परीक्षा – 100 अंक

: – लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी।

* शारीरिक दक्षता परीक्षा का पैटर्न
* पुरुषों के लिए – 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी।
* महिलाओं के लिए – 2.4 किमी की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here