सबसे उम्रदराज महिला को वैक्सीन: 109 साल की रामदुल्हैया ने लगवाया कोरोना का टीका

जालौन। देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में वैक्सीनेशन का नया अध्याय लिखा गया। यहां जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 109 साल की राम दुल्हैया को कोरोना का टीका लगाया गया। राम दुल्हैया देश की सबसे उम्रदराज महिला हैं। प्रोटोकॉल के तहत वैक्सीन लगने के आधे घंटे तक उन्हें निगरानी में रखा गया। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया। प्रशासन ने उन्हें सम्मानित भी किया है।

Advertisement

इससे पहले बेंगलुरु में 103 साल की बुजुर्ग जे. कमलेश्वरी को कोरोना की पहली खुराक दी गई थी। वे अब तक के वैक्सीनेशन प्रोग्राम के अनुसार देश की सबसे उम्रदराज महिला थीं, जिन्हें कोविड-19 का टीका लगाया गया था। लेकिन, जालौन की राम दुल्हैया ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

फूल मालाओं से हुआ स्वागत
जालौन में वैक्सीनेशन का काम लगातार जारी है। वैक्सीनेशन के 61वें दिन गुरुवार को जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वीरपुरा की रहने वाली 109 साल की महिला राम दुल्हैया कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने के लिए पहुंची। जहां अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मी और भाजपा विधायक गौरीशंकर वर्मा ने उनका स्वागत फूल माला और शॉल ओढ़ाकर किया। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें वैक्सीनेशन कक्ष में ले गए। जहां पर बुजुर्ग महिला को स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा वैक्सीनेशन की पहली डोज दी गई।

बुजुर्ग महिला को वैक्सीनेशन देने के बाद डॉक्टरों ने अपनी निगरानी में रखा। इससे महिला वैक्सीन के दुष्प्रभाव की स्थिति को देखा जा सके। राम दुल्हैया बिलकुल स्वस्थ रहीं। इसके बाद उन्हें परिजन के साथ घर भेज दिया गया।

स्वास्थ्य कर्मियों ने लगाया टीका।
स्वास्थ्य कर्मियों ने लगाया टीका।

लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आएं

ADM प्रमिल कुमार ने कहा कि जनपद में यह पहला मौका है, जब 109 वर्षीय महिला को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई। ये देश की प्रथम सबसे बुजुर्ग महिला हैं, जिन्हें वैक्सीन की डोज दी गई है। इनकी उम्र अभिलेखों में 109 वर्ष है। वहीं परिजनों के अनुसार महिला की उम्र लगभग 115 वर्ष हो चुकी है। उन्होंने बताया कि लगातार वह सभी लोगों से अपील कर रहे हैं, जो भी 60 वर्ष का हो गया है वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रजिस्ट्रेशन कराकर वैक्सीन लगवाएं।

अस्पताल की तरफ से मिला प्रमाण पत्र।
अस्पताल की तरफ से मिला प्रमाण पत्र।

जिले के लिए गौरव का क्षण

उरई के भाजपा विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि यह जनपद के लिए गर्व की बात है कि 109 वर्षीय बुजुर्ग महिला को वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा लगाई गई। साथ ही देश की सबसे बुजुर्ग महिला का वैक्सीनेशन करना चिकित्सकों के लिए गौरव की बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here