नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में उस वक्त हड़कंप मच गया जब, एशिया के सबसे बड़े धनपति और देश के सबसे बड़े उद्योगपति अनिल अंबानी के घर एंटीलिया के सामने बीते 25 फरवरी को एक अज्ञात कार खड़ी मिली। पुलिस ने जब सूचना पाकर कार की ज़ॉच की तो उस कार से एक धमकी भरा पत्र मिला। जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय जॉच एंजेंसी को जॉच सौंपी गई।

NIA ने जब अपने तरीके से जॉच शुरु की तो इसमें महाराष्ट्र पुलिस अधिकारी सचिन वाजे का नाम सामने आया, जिससे सभी होश उड़ गये। केंद्रीय जॉच एजेंसी NIA ने पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार कर लिया है। NIA ने सचिन वाजे के खिलाफ 120 (बी), 286, 465, 473, 506(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

आपको बता दें कि NIA ने सचिन वाजे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद कोर्ट ने रविवार 14 मार्च को सचिन वाजे को रिमांड पर भेज दिया है। कोर्ट ने वाजे के 25 मार्च तक रिमांड पर भेजा है। NIA के अधिकारियों ने जब सचिन वाजे के ऑफिस में फापा मारा तो, वहां से कुछ और रोजक जानकारी मिली। वहां के कर्मचारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में जो आदमीं दिखा रहा है।
वह कोई और नहीं बल्कि सचिन वाजे ही है। इसके बाद मंगलवार को पुलिस अधिकारी ने बताया कि “सीसीटीवी फुटेज में जो आदमी पीपीई किट में दिख रहा था, वह सचिन वाजे ही थे। बताया कि उन्होंने पीपीई किट को बाद में नष्ट कर दिया था। जांच में पुलिस को पीपीई किट के अंदर के कपड़े, जिसे वाजे ने पहने थे, भी मिले हैं।“












