बिहार में क्या नीतीश सरकार को कोई खतरा है ?

पटना। बिहार में क्या नीतीश सरकार को कोई खतरा है। क्या बिहार में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पाला बदल सकते हैं, ये सवाल आजकल बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको बल शुक्रवार को तब और बल मिला जब पूर्व सीएम जीतन राम मांझी से उनके आवास पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की मुलाकात हुई है। इसके बाद वहां पर सियासी हलचल एकाएक फिर तेज हो गई है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक दोनों की यह मुलाकात जीतन राम मांझी के सरकारी आवास पर हुई है। दोनों के बीच बातचीत अब तक जारी है लेकिन क्या बातचीत हुई इसको लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं है।

मुलाकात से पूर्व तेज प्रताप यादव का बयान भी चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने पत्रकारों के सामने कहा कि जिनका-जिनका मन डोल रहा है, वो हमारे साथ आ जाएं। राजद विधायक ने आगे कहा कि मांझी जी अगर पार्टी के साथ आना चाहते हैं तो, उनका स्वागत है।

वहीं पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने लालू यादव के जन्मदिन पर उनको शुभकामनाएं दी थी। इसको लेकर ट्वीट किया और कहा कि बिहार के पुर्व मुख्यमंत्री आदरणीय लालू यादव को उनके जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ. आप दीर्घायु हों, सदैव मुस्कुराते रहें ईश्वर से यही कामना है।

अब देखना होगा कि तेज प्रताप और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की ये मुलाकात क्या रंग लाती है लेकिन इतना तो तय दोनों की बैठक से नीतीश सरकार की नींद उड़ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here