लखनऊ में कल से बारिश का अलर्ट, बूंदाबांदी ने मानसून की आहट

लखनऊ। यूपी में रविवार को मानसून का प्रवेश कर गया। अब लखनऊ तक पहुंचने में एक दिन का और वक्त लग सकता है। फिलहाल सोमवार से मानसून के सक्रिय होने का अनुमान है। बारिश के साथ गर्मी से भी लोगों को भी राहत मिलेगी।

Advertisement

शनिवार की शाम ठंडी हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी ने मानसून की आहट दे दी थी। आंचलिक मौसम केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून आने में कुछ घंटे का ही वक्त है। पूर्वी जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। रविवार को पूरी तरह मानसून प्रवेश कर गया। लखनऊ में रविवार को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। लेकिन बारिश के आसार सोमवार को ही बने हुए हैं।

इस बीच शनिवार को आद्रता काफी बढ़ी हुई थी। इससे लोगों को चिपचिपी गर्मी से काफी परेशानी हुई। मौसम विभाग की वेबसाइट पर आद्रता 79 से 65 प्रतिशत के बीच रही। उधर दिन का तापमान भी सामान्य से चार डिग्री नीचे 35.1 डिग्री रिकार्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री नीचे 26.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here