यूपी में लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या, मेरठ में कई नेता क्वारन्टीन

Advertisement

लखनऊ। उत्तरप्रदेश में गुरुवार दोपहर से शुक्रवार सुबह तक संक्रमण के 98 केस सामने आए, जबकि मेरठ, कानपुर और नोएडा में 1-1 संक्रमित की मौत हो गई। मेरठ में मृतक भाजपा नेता के पीएसओ का पिता है। इसके बाद जिले के सांसद, विधायक समेत कई लोग क्वारैंटाइन हो गए हैं। राज्य में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 25 पहुंच गया है। राज्य में अब तक 1555 संक्रमित मिल चुके हैं।

प्राइवेट लैब से टेस्ट का रेट तय

योगी सरकार ने लोगों को सहूलियत देने के लिए निजी लैब से टेस्ट करवाने की फीस तय है। आईसीएमआर इसका फीस 4500 रुपए तय की है, यूपी सरकार ने इसे 2 भागों में बांट दिया है। पहले टेस्ट में 1500 और उसमें पॉजिटिव आए तो कन्फर्म टेस्ट के 3000 रुपए से अधिक लैब नहीं ले सकती। ऐसे में अगर कोई पहले टेस्ट में ही निगेटिव आए तो महज 1500 रुपए देने होंगे। जो लोग सिंगल किट से टेस्ट कर रहे हैं, उसके लिए वे 2500 रुपए से ज्यादा नहीं वसूल सकते।

कोरोना अपडेट्स…

  • अयोध्या: जिले में 25 साल की गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। डीएम अनुज कुमार झा ने बताया कि यह टेस्ट प्राइवेट लैब में हुआ था। अब महिला को क्वारैंटाइन कर उसकी दोबारा जांच करवाई जा रही है।
  • बहराइच: गुरुवार को जिले में 8 संक्रमित मिले थे। इसमें एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गुलामअलीपुरा मोहल्ला निवासी एक महिला ने गाजियाबाद से लौटने के बाद घर में पार्टी दी थी, जिसमें 50 लोग शामिल हुए थे। अब प्रशासन ने पार्टी में शामिल हुए और उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी है। महिला के संपर्क में आए 24 लोगों की जानकारी मिल गई है।
  • आजमगढ़: आजमगढ़ के छतरपुर गांव में एक युवती की 23 मार्च को राजस्थान के गंगापुर जिले के हनुमानगढ़ निवासी युवक से शादी हुई थी। लॉकडाउन के कारण दूल्हा शादी के बाद ससुराल में ही रुक गया था। 14 अप्रैल को वह दुल्हन के साथ राजस्थान के लिए रवाना हो गया। 18 अप्रैल को राजस्थान की सीमा पर सुरक्षाकर्मियों ने उनका मेडिकल चेकअप किया। इसमें दोनों कोरोना पॉजिटिव मिले। अब लड़की के परिवारवालों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। छतरपुर गांव में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात कर दी गई है।
  • कानपुर: अनवरगंज थाने में तैनात हेड कांस्टेबल संक्रमित मिला है। इसके बाद  कांस्टेबल के संपर्क में आए थाना प्रभारी, दो दरोगा समेत 14 पुलिसवालों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अनवरगंज को कटेंनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
  • झांसी: मोंठ थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने कोरोना वाॅरियर्स के रूप में ड्यूटी निभा रहे दो लेखपालों की पिटाई कर दी। घटना में एक लेखपाल को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद एसडीएम ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
  • वाराणसी: लॉकडाउन में विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का काम शुरू कर दिया गया है। सीईओ विशाल सिंह ने बताया कि इस काम में 150 मजदूर और 10 इंजीनियर लगाए गए हैं। ये मजदूर जनवरी से ही यहीं रह रहे हैं। तीन शिफ्ट में काम चल रहा है। मटेरियल भी अंदर ही रखा गया है। यहां बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक है।
वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का काम शुरू हो गया है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान दिया जा रहा है। 

भाजपा नेता के पीएसओ के पिता की संक्रमण से मौत
मेरठ में भाजपा नगर अध्यक्ष के पीएसओ के पिता की गुरुवार की देर रात अस्पताल में मौत हो गई। दो दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। प्रशासन का कहना है कि इस व्यक्ति के दो बेटे भी संक्रमित हैं। अब भाजपा नगर अध्यक्ष और उनके परिवार को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। इसके अलावा सांसद, विधायक और पार्टी के अन्य कई नेता होम क्वारैंटाइन हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here