सिपाही भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों ने किया विधानसभा तक कूच, लल्लू ने सरकार पर साधा निशाना

लखनऊ। राष्ट्रपति के लखनऊ दौरे के बीच मंगलवार को 3528 पदों पर सिपाही भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों ने हजरतगंज में प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी एलआईयू जैसी इंटेलीजेंस रिपोर्ट की पोल खोलते हुए विधानसभा की ओर कूच कर गए। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने अभ्यर्थियों को समझा-बुझा कर इको गार्डन भेज दिया है। जहां पर अभ्यर्थी अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी इको गार्डन पहुंच गए।

Advertisement

उन्होंने योगी सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा। इससे पहले कल यानी सोमवार को पार्षदों ने जीपीओ पर प्रदर्शन किया था।

भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने की मांग

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जगह-जगह पुलिस और सुरक्षा एजेसियों को लगाया गया है। साथ ही दूसरी ओर एलआईयू तंत्र और कई खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं, ताकि हर छोटी-बड़ी घटनाओं की जानकारी हासिल हो सके, लेकिन एक बार फिर इस सुरक्षा एजेंसियों की लापरवाही का मामला सामने आया है।

मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में पुलिस अभ्यर्थियों का जत्था विधानसभा की ओर पहुंच गया। अभ्यर्थियों के इस प्रदर्शन की खुफिया एजेंसियों और पुलिस को पुलिस को कानों-कान भनक तक न लगी। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है पुलिस भर्ती के 2015 के 34716 पदों में से 3528 रिक्त पदों को अतिशीघ्र भर्ती कर पूरा किया जाए।

अभ्यर्थियों के मुताबिक, वह लोग 2015 से लगातार भर्ती प्रक्रिया को लेकर सरकार से मांग करते चले आ रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को सुना नहीं जा रहा है।

इको गार्डन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू।
इको गार्डन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू।

इको गार्डन भेजे गए प्रदर्शनकारी

इंस्पेक्टर हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि पुलिस अभ्यर्थियों का एक जत्था हजरतगंज की ओर आ रहा था, लेकिन विधानसभा पहुंचने से पहले की सभी अभ्यर्थियों को रास्ते में ही रोक लिया गया है। सभी से बातचीत करने के बाद उनको इको गार्डन भेज दिया गया है।

अजय कुमार लल्लू ने कहा, विधानसभा सत्र में सरकार को इस मुद्दे पर वो घेरने का काम करेंगे और जरूर बेरोजगारों के पक्ष में आवाज बुलंद करेंगे।
अजय कुमार लल्लू ने कहा, विधानसभा सत्र में सरकार को इस मुद्दे पर वो घेरने का काम करेंगे और जरूर बेरोजगारों के पक्ष में आवाज बुलंद करेंगे।

70 लाख के सापेक्ष महज 4 लाख रोजगार देने का दावा कर रही योगी सरकार

इको गार्डन पहुंचे भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरकार सिर्फ हैडिंग मैनेजमेंट का काम कर रही है। यूपी में बेरोजगारों की पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है। पूरे देश में उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक बेरोजगारी होने का दावा करते हुए लल्लू ने कहा कि सरकार अपने इलेक्शन मेनिफेस्टो को भी लागू करने में पूरी तरह से असफल रही है।

मेनिफेस्टो में भाजपा का दावा था कि प्रतिवर्ष 14 लाख रोजगार देंगे यानी 5 साल में 70 लाख रोजगार देने की वादा देकर यह सत्ता में आए मगर अब तक महज 4 लाख रोजगार देने की बात कह रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को समर्थन देते हुए लल्लू ने यह भी कहां कि जल्द शुरु होने वाले विधानसभा सत्र में सरकार को इस मुद्दे पर वो घेरने का काम करेंगे और जरूर बेरोजगारों के पक्ष में आवाज बुलंद करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here