जूता कांड के बाद चर्चा में आए शरद त्रिपाठी का निधन, योगी समेत दिग्गजों ने प्रकट किया शोक

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के निधन से पार्टी में शोक की लहर व्यापत है। शरद त्रिपाठी के निधर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी चीफ जेपी नड्डा, सीएम योगी समेत कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Advertisement
इन नेताओं ने जताया गहरा शोक

बता दें, संतकबीनगर से पूर्व सासंद शरद त्रिपाठी लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। इस दौरान बुधवार देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। शरद के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, उन्होंने लिखा- शरद त्रिपाठी के निधन से उन्‍हें और बहुत सारे लोगों को काफी दु:ख पहुंचा है।

समाज की सेवा और पीड़ित, शोषित लोगों के लिए काम करना उन्‍हें प्रिय था। संतकबीर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उन्‍होंने अद्वितीय प्रयास किए। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ॐ शांति।

वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा चीफ जेपी नड्डा ने भी ट्वीट कर शोक प्रकट किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनात ने ट्वीट करते हुए लिखा- प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिजनों को यह दारुण दुःख सहने की शक्ति और दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।

वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं निशब्द हूं। ऐसा लगता अभी बोल उठेगा शरद, ‘चल दीदी क्षेत्र में कार्यक्रम करना है’। चला गया, प्रभु की यही इच्छा थी। ईश्वर, शरद त्रिपाठी जी की आत्मा को शांति दें, अपने श्री चरणों में स्थान दें।’

भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने कहा कि संतकबीरनगर से पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता शरद त्रिपाठी जी के निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। ईश्वर, दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह दुःख सहने का संबल प्रदान करें।

जूता कांड के बाद चर्चा में आए शरद त्रिपाठी

शरद त्रिपाठी के पिता रमापति राम त्रिपाठी देवरिया से सांसद हैं। रमापति बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साल 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले जूता कांड के बाद पार्टी ने शरद को टिकट ना देकर उनके पिता रमापति राम त्रिपाठी को देवरिया सीट से टिकट दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here