सारे रिकॉर्ड टूटे, 6 साल बाद पड़ी इतनी गर्मी, जानें कब होगी झमाझम बारिश

लखनऊ। जुलाई का पहले दिन लोगों को भीषण गर्मी से जूझना पड़ा। उमस के साथ तापमान 40 डिग्री पहुंच गया। छह साल बाद जुलाई में पारा इतना चढ़ा है। इससे पहले वर्ष 2015 में पांच जुलाई को पारा इतना चढ़ा था। अभी सप्ताह भर इसमें राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने सप्ताहभर बाद झमाझम बारिश के आसार व्यक्त किए हैं। इस दौरान लोगों को उमस से परेशान होना पड़ेगा।

Advertisement

इससे पहले वर्ष 2015 में पांच जुलाई को इतनी गर्मी पड़ी थी। उस दिन अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री रिकार्ड किया गया था। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकार्ड हुआ। यह सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक था। आद्रता 64 से 55 प्रतिशत के बीच होने के कारण रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। न्यूनतम तापमान भी 30.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बादलों की आवाजाही के  बीच  तापमान 39 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमाान बताया है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि हवा के कम दबाव के कारण बारिश रुक गई है। यह स्थिति सप्ताह भर तक बनी रह सकती है। इस दौरान हल्की-फुल्की बारिश की संभावना है। लेकिन झमाझम बारिश के लिए सप्ताहभर इंतजार करना पड़ सकता है। इस दौरान आद्रता बढ़ी रहेगी। इससे लोगों को उमसभरी गर्मी से परेशान होना पड़ेगा।

पिछले छह वर्षों में  तापमान की  स्थिति
वर्ष          अधिकतम       न्यूनतम
2020    37.4 (02,27)   22.7(14)
2019    39.2(05)        22.7(16)
2018    39.7(07)        23.8(31)
2017    35.9(18)        23.2(05)
2016   36.2(11)         22.7(30)
2015   40.2(05)        23.3(06)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here