ऐतिहासिक जीत पर बोले डिप्टी सीएम- कहो दिल से, भाजपा फिर से…

लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 (Up Assembly Election 2022) का सेमीफाइनल माने जा रहे जिला पंचायत के चुनाव में उत्‍तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है।  उत्‍तर प्रदेश में 75 जिला पंचायत की सीटों में 67 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। जबकि पांच पर समाजवादी पार्टी, एक पर रालोद और दो सीटों पर अन्‍य दलों ने जीत दर्ज की है।

Advertisement

उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में जिला पंचायत की 75 सीटें हैं। इनमें से 22 सीटों पर पहले ही निर्विरोध जिला पंचायत अध्‍यक्ष चुन लिये गये थे।  इनमें से 21 सीटों पर भाजपा और एक पर सपा निर्विरोध जीती थी।

इस ऐतिहासिक जीत के बाद उत्‍तर प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने ट्वीट कर जीते हुए जिला पंचायत अध्‍यक्षों को बधाई दी है। केशव ने ट्वीट कर कहा है कि UP जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में विजयी सभी अध्यक्षों पार्टी के सभी नेताओं कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों एवं प्रदेश की जनता को हार्दिक बधाई देता हूँ । समर्थन देने वाले सभी सम्मानित सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करता हूँ । कहो दिल से 2022 में भाजपा फिर से।

 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक! भाजपा+ ने उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में 75 में से 67 सीटों पर विजय प्राप्त की है। इस अभूतपूर्व परिणाम के लिए मैं प्रदेश की जनता एवं भाजपा के परिश्रमी कार्यकर्ताओं का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं।

यहां जीती सपा

पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में सपा ने अपना वर्चस्‍व कायम रखा है। यहां पर समाजवादी पार्टी को एकतरफा जीत मिली है। यहां पर जिला पंचायत के 84 सदस्‍य हैं। इनमें से सपा को 79 वोट मिले है। आजमगढ़ के अलावा संतकबीरनगर, बलिया और एटा में सपा ने जीत हासिल की है। जबकि बागपत में रालोद ने जीत हासिल की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here