सपा का आरोप- ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में मनमानी और गुंडागर्दी कर रही भाजपा

लखनऊ। प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। चुनाव से जुड़ी नामांकन प्रक्रिया आज पूरी की जाएगी। हालांकि, समाजवादी पार्टी इस प्रक्रिया को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर मनमानी का आरोप लगा रही है। सपा का कहना है की जो हरकत जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में हुई थी वही हरकत ब्लॉक प्रमुख चुनाव में नामांकन प्रक्रिया में हो रही है।

Advertisement

समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से अख़बार की एक कटिंग शेयर कर लिखा गया है, ‘नामांकन पत्र खरीदवाने गए पूर्व विधायक पर जानलेवा हमला! गोंडा में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक पर फायरिंग। पुलिस की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने नामांकन पत्र खरीदने से रोककर हमला किया। ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भाजपा द्वारा मनमानी और गुंडागर्दी हो रही है।’

सपा का आरोप- ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में मनमानी और गुंडागर्दी कर रही भाजपा

वहीं ये भी जानकारी प्राप्त हुई है कि कन्नौज के हसेरन ब्लॉक में भी नामांकन के दौरान बवाल हुआ है जिसमें सपा प्रत्याशी अंजनी यादव का पर्चा छीना गया है और बीजेपी-सपा कार्यकर्ताओं के बीच पत्थरबाजी भी हुई है। जानकारी यह भी प्राप्त हुई है कि उन्नाव के असोहा ब्लॉक में नामांकन के दौरान सपा और बीजेपी प्रत्याशी के समर्थकों में बवाल हुआ है।

कप्तान और डीएम लड़ रहे जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव

बीते दिनों प्रदेश में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा था कि ये चुनाव जिले के डीएम और कप्तान लड़ रहे हैं। वहीं राजधानी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। कार्यकर्ताओं ने लखनऊ डीएम पर अपहरण का आरोप लगाया था। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि जिला पंचायत सदस्य अरुण रावत का अपहरण कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here