लखनऊ में जल्द शुरू होने वाली है यूपी हॉकी लीग, जानिए कब खेला जाएगा मैच

लखनऊ। खेलकूद से जुड़ी कई प्रतियोगिताओं पर भी कोरोना महामारी का असर देखने को मिला था। सभी तरह के आयोजन बंद हो गए थे और खिलाड़ियों को भी घर पर बैठना पड़ा, लेकिन अब यूपी हॉकी लीग की शुरुआत लखनऊ में होने वाली है। इससे खिलाड़ियों को दोबारा नई उम्मीद मिलेगी।

Advertisement
अक्टूबर महीने से शुरू होगी प्रतियोगिता

लखनऊ में यूपी हॉकी लीग का आगाज अक्टूबर महीने से हो सकता है। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। स्पोर्ट कॉलेज कैंपस में मेजर ध्यान चंद स्टेडियम और विजयंत खंड में मौजूद शाहिद स्टेडियम आयोजन के लिए सबसे उपयुक्त होगा। जहां कई तरह की सुविधाएं मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल खिलाड़ी कर पाएंगे।

बेहतर रोशनी में से किसी भी समय में आयोजन हो सकेगा। आयोजकों को जल्द ही सारी तैयारी पूरी करने की बात कही गई है, बता दें कि यहां पहले भी इंडियन हॉकी लीग के मैच खेले जा चुके हैं। इस आयोजन के होने पर कई राष्ट्रीय खिलाड़ी औऱ अन्य अनुभवी खिलाड़ियों का फायदा प्रदेश के युवाओं को मिलेगा।

इसीलिए यह आयोजन और महत्त्वपूर्ण हो जाता है। कोरोना की रफ्तार धीमी होने के बाद अब ऐसे आयोजनों का भी रास्ता खुलने लगा है। दूसरी तरफ वैक्सीनेशन ने भी हिम्मत बढ़ाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here