भीड़ जुटाने के लिए मंच पर लगवाए ठुमके, वायरल हुआ सपा का ये वीडियो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी को अब अपने कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने के लिए मंच पर लड़कियों का सहारा लेना पड़ रहा है। मेरठ से एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुए है, जहां सपा के एक कार्यक्रम में मंच पर लड़कियों से ठुमके लगवाकर भीड़ एकत्रित की जा रही है।

Advertisement

मेरठ में समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में डांस करती कलाकार।

दरअसल, मेरठ में समाजावादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर लड़कियों द्वारा जमकर ठुमके लगाए जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़कियों के डांस का मजा लेने काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे हैं। वे डांस पर जमकर तालियां और सीटियां बजा रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में डांस करती कलाकार।

मामला मेरठ के सिवालखास विधानसभा क्षेत्र का है, जहां कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए 25 गांव के लोगों को इकट्ठा किया गया था। इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित बीडीसी और ग्राम प्रधानों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था।

इसके अलावा कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए खुद पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर जिलाध्यक्ष समेत कई आला नेता मंच पर मौजूद रहे। लेकिन, इस कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए समाजवादी पार्टी के लोगों ने लड़कियों के डांस का सहारा लिया।

मेरठ में समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में डांस करती कलाकार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here