9 साल की बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के बाद भडका गुस्सा, राहुल-केजरीवाल के खिलाफ नारे

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के कैंट इलाके में 9 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर राजनीति तेज हो गई है। इस बीच पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता का लोगों ने विरोध किया। आदेश गुप्ता बच्ची के परिजनों से मुलाकात करना चाहते थे, लेकिन उन्हें शुरू में जाने नहीं दिया गया। वहीं, बाद में समझाने-बुझाने पर परिजनों ने आदेश गुप्ता से मुलाकात की। आदेश गुप्ता ने परिजनों को न्याय का भरोसा दिया।

Advertisement

वहीं, स्थानीय लोगों का गुस्सा थमा नहीं है। लगातार तीसरे दिन बुधवार को इस वारदात को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से मुलाकत की है। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि वह परिवार को इंसाफ दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे। खबर आ रही है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कुछ देर बाद पीड़ित परिजनों से मुलाकात करेंगे।

वहीं, राहुल गांधी ने परिजनों से मुलाकात के दौरान कहा कि माता-पिता के आंसू सिर्फ़ एक बात कह रहे हैं। उनकी बेटी, देश की बेटी न्याय की हकदार है और इस न्याय के रास्ते पर मैं उनके साथ हूं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि यह घटना हृदय विदारक है।

jagran

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here