सीएम योगी ने बताई अपने सरकार की उपलब्धि, कहा-पिछले 4 वर्षों में..

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सरकार के सवा 4 साल की उपलब्धियों पर बात की। इस दौरान सरकारी नौकरी में युवाओं को मिले मौकों को जिक्र उनके द्वारा किया गया।

Advertisement

सरकार की उपलब्धियों पर बात करते हुए सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश का पिछले सवा 4 वर्षों में 4.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी में जाने का मौका मिला है। वहीं पिछली सरकारों पर भी योगी आदित्यनाथ ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों के उत्तर प्रदेश शासन में ऐसा कभी भी देखने को नहीं मिला। किसी भी सरकार के कार्यकाल में इतनी नियुक्तियों के आंकड़े आपको नहीं मिलेंगे।

 

यूपी में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा बनता दिखाई दे रहै है। इसके अलावा महंगाई से भी आम लोग बहुत परेशान हैं। इन सब सवालों पर जनता के साथ-साथ विपक्ष को भी जवाब देना होगा। ऐसे में आंकड़ों के आधार पर अब काम लोगों के सामने जाहिर किया जा रहा है। गुरुवार को सीएम ने नवनियुक्त शिक्षकों को भी नियुक्ति पत्र वितरित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here