यूपी के मंत्री का बेतुका बयान- 95% लोग नहीं करते पेट्रोल का उपयोग

जालौन। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर यूपी के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने बेतुकी बयानबाजी की है। जालौन पहुंचे मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा, मुट्ठी भर लोग ही चार पहिया की गाड़ी चलाते हैं, उन्हें ही पेट्रोल की आवश्यकता होती है। 95 प्रतिशत लोगों को पेट्रोल की आवश्यकता नहीं होती।

Advertisement

उन्होंने कहा कि लोगों को 100 करोड़ से अधिक टीके की खुराक मुफ्त दी गई। यदि आप ईंधन की कीमत प्रति व्यक्ति आय से तुलना करें, तो कीमतें अब भी बहुत कम हैं। देश में डीजल-पेट्रोल के दामों में किसी प्रकार की कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। मंत्री उपेंद्र तिवारी के इस बयान से विपक्ष हमलावर हो गया है।

यूपी के खेल युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी जालौन के उरई में आजादी के 75वें साल पर अमृत महोत्सव समारोह में संगोष्ठी को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार की ओर से विकास की गंगा बह रही है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। मंत्री ने कहा कि सरकार मुफ्त शिक्षा, मुफ्त वैक्सीन और मुफ्त राशन दे रही है।

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर मंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई चीज डीजल-पेट्रोल से नहीं वसूल की जा रही है। लोगों की योगी और मोदी सरकार में आमदनी बढ़ी है। उस हिसाब से पेट्रोल-डीजल के दाम बहुत कम हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here