चुनाव से पहले मुलायम को क्यों आई मैनपुरी की याद, केन्द्र सरकार तक को लिख दिया

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र मैनपुरी में खाद की कमी के सिलसिले में केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। यादव ने केंद्रीय उर्वरक मंत्री मनसुख राम मांडविया को 21 अक्टूबर को लिखे पत्र में कहा कि उनके संसदीय निर्वाचन क्षेत्र मैनपुरी में डीएपी और एनपीके उर्वरक की व्यापक कमी होने के कारण आलू और सरसों की खेती प्रभावित हो रही है जिससे किसानों के सामने भयंकर कठिनाई उत्पन्न हो गई है।

Advertisement

उन्होंने पत्र में कहा कि जिले के किसानों की इस समस्या के मद्देनजर मैनपुरी में कम से कम दो रैक डीएपी और एनपीके खाद उपलब्ध कराना बहुत जरूरी है।

यादव ने केंद्रीय उर्वरक मंत्री से अनुरोध किया कि मैनपुरी को नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड कंपनी से दो रैक डीएपी और एनपीके उर्वरक जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए ताकि किसानों को उचित दाम पर खाद मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here