अयोध्याl जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में महानगर के नव नियुक्त अध्यक्ष वेद सिंह कमल के स्वागत में समारोह का आयोजन किया गयाl वे कांग्रेस के पूर्व विधायक स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह के भतीजे हैं जिनसे पार्टी को बहुत उम्मीद मानी जा रही हैl विधानसभा चुनाव के ठीक पहले उनकी नियुक्ति को अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के लिए बेहद फायदेमंद माना जा रहा हैl
युवाओं -महिलाओं का विशेष रुझान कांग्रेस की ओर लगातार तेजी से बढ़ा है- डॉ निर्मल खत्री
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय नेता व पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने कहा कि वेद सिंह कमल अयोध्या महानगर में नए लोगों को जोड़कर कांग्रेस पार्टी को नई पहचान देंगेl ऐसा हमें विश्वास हैl यह कांग्रेस के विकास का एक नया दौर है जब पार्टी अपने युवा नेत्री प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नई पहचान बना रही है और युवाओं -महिलाओं का विशेष रुझान कांग्रेस की ओर लगातार तेजी से बढ़ा है l
वेद सिंह की अगुवाई में महानगर में कांग्रेस मजबूत होकर निश्चित रूप से उभरेगी
स्वागत समारोह का संचालन जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने कियाl इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष वेद सिंह की अगुवाई में महानगर में कांग्रेस मजबूत होकर निश्चित रूप से उभरेगी और हम अयोध्या में पार्टी को नई उर्जा देकर यहां की जनता को भाजपा के अत्याचार से मुक्त कराएंगेंl
नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ में उन्हें जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करने में वह कोई कसर नहीं रखेंगेl महानगर में कांग्रेस पार्टी हर वर्ग के लोगों को जोड़कर, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर महानगर के सभी के सहयोग से नई पहचान देने का पूरा प्रयास करेंगेl
इस अवसर पर पूर्व विधायक माधव प्रसाद,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा आदि ने नए अध्यक्ष का स्वागत कियाl