लखनऊ में 22 नवंबर को बीकेयू की महापंचायत की तैयारियां तेज

लखनऊ। लखनऊ में 22 नवंबर को प्रस्तावित किसान महापंचायत को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के एनसीआर अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने गुरुवार को ट्वीट करके सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि 22 तारीख किसान महापंचायत लखनऊ में अगर सरकार द्वारा कोई हस्तक्षेप किया गया तो मुख्यमंत्री साहब के हेलीकॉप्टर को भी उत्तर प्रदेश की भूमि पर नहीं उतरने दिया जाएगा।

Advertisement

गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान महापंचायत का आयोजन 22 नवंबर को लखनऊ में किया जा रहा है। इसमें तीन कृषि कानूनों के साथ विशेष रूप से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की गिरफ्तारी-बर्खास्तगी न होने पर चर्चा होगी।

दिल्ली के बॉर्डरों पर बैठे भाकियू नेता राकेश टिकैत, गुरनाम चढूनी समेत कई किसान नेता इस महापंचायत में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगे। खुद भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत महापंचायत को लेकर कई बार बैठकें कर चुके हैं।

किसानों को आशंका है कि उन्हें लखनऊ महापंचायत में जाने से रोका जा सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से किसान नेताओं के नेतृत्व में किसानों का जत्था इस महापंचायत में लखनऊ जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here