आजमगढ़ में मिले 15 नए कोरोना पॉ​जिटिव, जिले में हड़कम्प

आजमगढ़। जिले में कोरोना का विस्फोट हुआ है। जहां एक साथ 15 नये मामले सामने आने के बाद महकमें के साथ पूरे जिले में हड़कम्प मच गया है। जिसके बाद अब इन क्षेत्रों को जोखिम क्षेत्र घोषित करने की कवायद में जुटी है। वहीं पॉजिटिव मरीजों को राजकीय मेडिकल कालेज में आइसोलेट किया जा रहा है। 15 नये मरीजों के साथ जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 30 हो गयी है। जिसमें ऐक्टिव मरीजों की संख्या 20 हो गयी है।
दूसरे प्रांतों से लौट रहे प्रवासी श्रमिकों ने आजमगढ़ जिले में कोरोना का ग्राफ बढ़ा दिये हैं। देश के दूसरे हिस्से से जनपद में लौट रहे श्रमिकों को जिलों में दो भागों में बांटकर सैंपल लिये जा रहे है। जिसमें जिन श्रमिकों को खांसी, जुकाम, स्वास की समस्या है। उनके सैम्पल लिये जा रहे हैं, वहीं दूसरा क्वारटाइन सेंटरों में अगर सभी श्रमिकों का कोई लक्षण नहीं भी है तो उनके रैंडम सैंपल लिये  जा रहे हैं। इन्ही श्रमिकों के तीन दिन पूर्व जांच के लिए सैंपल भेजे गये थे। जिसकी जांच गोरखपुर लैब भेजी गयी। जिसमें से गुरूवार को 15 लोगों की एक साथ रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया।
आनन-फानन में मेडिकल टीम पॉजिटिव मरीजों को मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में आइसोलेट कराया जा रहा है। पॉजिटिव आने वाले मरीजों वाले जहानगंज, महराजगंज, पल्हनी आदि ब्लाक के गांव शामिल है। जिले में अब कुल 30 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गए हैं। इनमें से नौ ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो चुके हैं।
ऐक्टिव मरीजों का राजकीय मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। जबकि एक मरीज की मौत हो चुकी है। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने 15 कोरोना संक्रमित मरीजों के आने की पुष्टी की है। उन्होंने कहा कि उनके सम्पर्क में आने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्र को सील करने और कंन्टेंटमेट जोने की कार्रवाई चल रही है।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here