मत्स्य राज्य मंत्री शौचालय में गिरे, कुल्हे की हड्डी टूटी

देवरिया। उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद शुक्रवार को शौचालय में फिसलकर कर गिए गए। जिससे उनकी कुल्हे की हड्डी टूट गई। इलाज के लिए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
रुद्रपुर के विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद अपने घर में बने शौचालय में गए थे। अचानक उनका पैर फिसला और खुद को संभाल न पाने के चलते फर्श पर गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शुभलाल ने उनका प्राथमिक उपचार करके इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। डॉक्टर ने बताया​ कि उनकी कुल्हे की हड्डी टूट गई है। घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पहुंच गये।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here