राजधानी लखनऊ सहित यूपी के सभी 75 जिलों में आज से गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल खुले। पहले दिन छात्र हंसते-खेलते सुबह 8 बजे स्कूल पहुंचे। लखनऊ में टीचर्स ने बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर फूल बरसाए। बिस्किट, चॉकलेट और स्टेशनरी देकर स्वागत किया। बच्चों से कहा- ‘वेलकम बैक’।
Advertisement
प्राइमरी स्कूल की कक्षा-1 की दीक्षा ने स्कूल में पहले दिन टीचर मैडम को चिड़िया और बिल्ली की कहानी सुनाई। बता दें कि लखनऊ में विलय के कारण 82 स्कूलों के बच्चे नए स्कूल भेज दिए गए। वहीं, इस सीजन से सरकारी स्कूलों में कुछ बदलाव भी किए गए हैं।
बच्चों का स्वागत और उनकी मुस्कान देखिए…

लखनऊ के प्राथमिक स्कूल भीखमपुर की तस्वीर। बच्चों के चेहरे पर खुशी बिखरी है।

CMS की गोमतीनगर ब्रांच में बच्चों ने क्लास में एक्टिविटी की।

सेंट जोसेफ स्कूल में फूलों से बच्चों का स्वागत किया गया।










