नई दिल्ली। SIR और कथित वोटर चोरी के मुद्दे पर सोमवार को राजधानी में सियासी घमासान देखने को मिला। INDIA गठबंधन ने संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय तक जोरदार मार्च निकाला। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए।
INDIA गठबंधन के नेता बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान “मतदाता धोखाधड़ी” के आरोपों के विरोध में संसद भवन से भारत निर्वाचन आयोग तक मार्च निकाला हैं।
दिल्ली पुलिस ने चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान “मतदाता धोखाधड़ी” के आरोपों के विरोध में संसद से भारत के चुनाव आयोग तक मार्च कर रहे INDIA ब्लॉक के नेताओं को रोका।

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, “हमारे लोकतंत्र पर सवाल उठ रहा है…उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे तो किस तरह सिर्फ वोट चोरी नहीं हुई बल्कि बूथ कैप्चरिंग भी हुई…उस समय चुनाव आयोग ने कार्रवाई क्यों नहीं की? सवाल यह भी है।
JMM सांसद महुआ माजी ने कहा, “केंद्र सरकार कभी नहीं चाहती है कि विपक्ष की मांगें पूरी हों। SIR पर सिर्फ बहस की मांग हो रही है, उसपर वो सदन ही नहीं चलने दे रहे हैं…विपक्ष एकजुट है और विपक्ष जो चाह रहा है, वो देशहित में है और लोकतंत्र को बचाने के लिए है।













