10 रुपये वाले स्टॉक के लिए मची लूट, हर शेयर पर मिलेंगे 20 शेयर

नई दिल्ली। शेयर बाजार में अर्निंग सीजन चल रहा है यानी कंपनियां अपने तिमाही नतीजे पेश कर रही हैं, और साथ ही डिविडेंड व बोनस शेयर देने जैसे अहम ऐलान कर रही हैं। इसी कड़ी में एक फार्मा कंपनी ने अपने शेयरधारकों को बोनस इश्यू देने व स्टॉक स्प्लिट करने का ऐलान किया है। खास बात है कि वेलक्योर ड्रग्स एंड फार्माक्यूटिकल्स कंपनी के शेयर का भाव महज 10 रुपये है। बाजार में करीब 30 साल से ज्यादा समय से काराबोर कर रही इस कंपनी का मार्केट कैप 119 करोड़ रुपये है।

Advertisement

बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट के जरिए कंपनी अपने 10 रुपये वाले शेयरों की कीमत को और कम करना चाहती है ताकि निवेशकों के लिए इसकी खरीद और आसान हो जाए।

किस रेशियो में मिलेंगे बोनस शेयर

वेलक्योर ड्रग्स एंड फार्माक्यूटिकल्स के शेयरों का मौजूदा भाव 10.60 रुपये है और 11 अगस्त को शेयरों में 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह अपने शेयरधारकों एक पर एक बोनस (1:1 के रेशियो में) शेयर देगी। इसके साथ ही, कंपनी 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट करेगी। हालांकि, कंपनी ने इन दोनों कॉरपोरेट एक्शन के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है। क्योंकि, बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट पर फैसला कंपनी के बोर्ड व शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

कंपनी ने कहा कि बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट जैसे प्रस्ताव का मकसद शेयरों की लिक्विटिडी बढ़ाने, शेयरहोल्डिंग का विस्तार करने और निवेशकों के लिए शेयरों को अफोर्डेबल बनाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here