अलास्का। 15 अगस्त यानी शनिवार की शाम पूरी दुनिया की नजर अलास्का पर थी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Trump and Putin meet) एक-साथ एक मंच पर बैठे दिखाई दिए। दोनों ग्लोबल लीडर्स को देखकर वहां मौजूद मीडिया ने भी सवालों की बौछार कर दी, जिसपर ट्रंप ने तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन पुतिन ने चिल्लाकर जवाब दिया।
डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार,दोनों नेताओं की बैठक सार्थक रही, हालांकि, इस दौरान कोई डील नहीं हो सकी। यह बैठक 3 घंटे तक चली, जिसके बाद ट्रंप और पुतिन ने 12 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मौके से रवाना हो गए।
क्या पूछे गए सवाल?
अलास्का में स्वागत समारोह के दौरान कुछ विदेशी पत्रकारों ने आम नागरिकों की मौत से लेकर सीजफायर तक कई सवाल पूछे, जिसपर ट्रंप और पुतिन ने कोई जवाब नहीं दिया। एक पत्रकार ने पूछा, “आप आम नागरिकों को मारना कब बंद करेंगे?” इसपर पुतिन ने ऐसी प्रतिक्रिया दी, जैसे उन्हें कुछ सुनाई ही नहीं दिया। एक अन्य पत्रकार ने पूछा, “क्या ट्रंप अपने शब्दों पर भरोसा कर सकते हैं?” इसपर भी पुतिन और ट्रंप ने कोई जवाब नहीं दिया।
पुतिन ने चिल्लाकर दिया जवाब
आमतौर पर रूसी राष्ट्रपति के सामने मीडिया इतने तीखे सवाल कभी नहीं पूछता। मगर, अलास्का में पुतिन पर सवालों की बरसात हो गई, जिससे वो झल्ला उठे और चिल्ला पड़े। वहीं, दूसरी तरफ ट्रंप बिल्कुल चुपचाप बैठे थे। आखिर में ट्रंप ने सभी को “धन्यवाद” कहा और प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म कर दी गई।










