अयोध्या मामले में सीबीआई की विशेष अदालत की अगली सुनवाई 04 जून को

लखनऊ। लखनऊ में सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश एसके यादव ने गुरुवार अयोध्या मामले की सुनवाई करते हुए बचाव पक्ष के अधिवक्ता के.के. मिश्रा की ओर से अग्रिम अवधि मांगने पर सुनवाई की तिथि 04 जून तय कर दी।
बता दें कि लखनऊ में सीबीआई की विशेष अदालत में आज अयोध्या ढांचा ध्वंस मामले में पूर्व उपप्रधानमन्त्री लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सहित 32 लोगों की गवाही होनी थी।
आज सुनवाई में सभी 32 आरोपियों की तरफ से समय मांगा गया और कोर्ट ने अर्जी मंजूर करते हुए 4 जून की तारीख तय की है। आरोपियों के अधिवक्ता की तरफ से कहा गया कि लॉक डाउन की वजह से सभी लोगों से संपर्क नहीं हो पाया।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here