RCB इवेंट से लेकर पुष्पा 2 के प्रीमियर तक, इससे पहले कब-कब मची भगदड़?

नई दिल्ली। तमिलनाडु के करूर में एक बड़ी दुर्घटना घटी है। अभिनेता-राजनेता की रैली के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बनने के बाद 31 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अस्पताल के अधिकारियों ने लोगों की मौत की जानकारी दी।

Advertisement

मरने वाले सात वयस्क विजय की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) के समर्थक थे। वे रैली स्थल पर कम से कम छह घंटे से विजय का इंतजार कर रहे थे। भीड़ का दबाव इतना बढ़ गया कि लोगों के लिए खड़े रहना भी मुश्किल हो गया।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़

रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) द्वारा पहली बार IPL का खिताब जीतने के जश्न में शामिल होने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हजारों की संख्या फैंस एकत्र होने लगे थे। इसी दौरान फैंस की संख्या ज्यादा होने से भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोग मारे गए और 33 अन्य घायल हो गए थे।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

महाकुंभ 2025 में अमृत स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालु नई दिल्ली स्टेशन पर जमा हो रहे थे। इसी दौरान भीड़ बढ़ने भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 12 लोग घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने जांच के आदेश दिए थे।

हाथरस भगदड़ में सैंकड़ों लोगों का हुई थी मौत

2024 के जुलाई महीने में उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के एक धार्मिक कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग एकजुट हो गए थे। इसे दौरान हजारों की भीड़ उमड़ने से भगदड़ मच गई, जिसमें लगभग 121 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे।

पुष्पा 2 के प्रीमियर शो में भगदड़

पुष्पा 2 के प्रीमियर शो के दौरान हैदराबाद के एक संध्या थिएटर के बाहर भगदड़ मच गई। दरअसल उस वक्त अल्लू अर्जन भी वहां मौजूद थे और फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेचैन हो उठे। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी।

2014 में पटना में मची थी भगदड़

बिहार की राजधानी पटना में 3 अक्‍टूबर 2014 को दशहरे के दिन गांधी मैदान पर रावण दहन के दौरान भगदड़ मच गई थी। इसमें 42 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 100 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here