नई दिल्ली। तमिलनाडु के करूर में एक्टर से नेता बने विजय के कार्यक्रम में भगदड़ मच गई, जिसमें 31 लोगों के मौत होने की आशंका है। इस घटना पर फिल्म जगत की कई हस्तियों ने दुख जताया है।
सुपर स्टार रजनीकांत ने ट्वीट करके कहा कि करूर में हुई घटना में निर्दोष लोगों की जान जाने की खबर दिल को झकझोर देने वाली और बेहद दुःखद है। जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों को सांत्वना।
एक्टर कमल हासन ने क्या कहा?
वहीं साउथ एक्टर कमल हासन ने कहा कि मेरा दिल कांप रहा है। करूर से आ रही खबर सदमे और दुःख का कारण बन रही है। भीड़भाड़ में फंसे उन निर्दोष लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई।
उन्होंने तमिलनाडु सरकार से आग्रह करता किया है कि भीड़भाड़ से बचाए गए लोगों को उचित उपचार मिले और प्रभावित लोगों को उचित राहत मिले।











