समाजवादी पार्टी (एसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर राज्य की बदहाल कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की बीजेपी सरकार तमाम फर्जी मुठभेड़ करा रही है, फिर भी कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है।
Advertisement
समाजवादी पार्टी मुख्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, “कानून व्यवस्था में सुधार मुठभेड़ से नहीं, अच्छे अधिकारियों को तैनाती से होता है।” उन्होंने कहा, “राज्य की बीजेपी सरकार तमाम फर्जी मुठभेड़ करा रही है, फिर भी कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा।”












