SIR की निगरानी करेंगे सपा के पीडीए प्रहरी, अखि‍लेश ने कही बचाने की बात

लखनऊ। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की घोषणा के साथ ही सपा ने भी इसके लिए कमर कसना शुरू कर दिया है। पार्टी के पीडीए प्रहरी एसआइआर के तहत होने वाले हर फेरबदल की निगरानी करेंगे। इसके लिए बूथ स्तर तक तैनाती की जा रही है।

Advertisement

सोमवार को पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने भी एक्स पर पोस्ट कर अपनी रणनीति साफ कर दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, सबको उसके वोट का अधिकार दिलाना है, हर वोट का प्रहरी बनकर लोकतंत्र बचाना है।

सपा लंबे समय से मतदाता सूचियों से मतदाताओं के नाम काटने को लेकर भारत निर्वाचन आयोग पर सवाल उठा रही है। बिहार में हुए एसआइआर को लेकर भी पार्टी ने विरोध जताया था और उत्तर प्रदेश में प्रक्रिया शुरू होने पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने के निर्देश भी दिए थे।

इसके लिए पीडीए प्रहरियों की तैनाती का काम तेजी से चल रहा है। इन प्रहरियों का काम बूथ स्तर पर मतदाता सूची पुनरीक्षण के काम पर नजर रखना होगा। मतदाताओं का नाम गलत तरीके से न काटा जाए, इसे लेकर सक्रिय रहेंगे। ऐसे सभी मामलों का रिकार्ड भी तैयार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here