निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कराने का ऐलान करने के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 46 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें कई जिलों के डीएम, मंडलायुक्त और नगर विकास अधिकारी को बदला गया है।
इसमें हाथरस, ललितपुर, सीतापुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, चित्रकूट, कौशाम्बी, बलरामपुर, श्रावस्ती, रामपुर के जिलाधिकारी बदले गए हैं और उनकी जगह नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आज के तबादले में विन्ध्याचल, सहारनपुर और मेरठ मंडल के मंडलायुक्तों का भी तबादला हो गया है।
विन्ध्याचल के मंडलायुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी को सचिव, सामान्य प्रशासन बनाया गया है। उनकी जगह राजेश कुमार की नियुक्ति की गई है। सीतापुर के जिलाधिकारी अभिषेक आनंद को विशेष सचिव आबकारी बनाया गया है। वहीं, सिद्धार्थ नगर के डीएम राजा गणपति आर को डीएम सीतापुर बनाया गया है।











