कांग्रेस ने कौन सी 6 सीटों पर दर्ज की जीत, कहां-कहां मिली हार? देखिए लिस्ट

पटना: बिहार में दो चरणों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज शुक्रवार, 14 नवंबर को सामने आ गए। एनडीए को बंपर बहुमत मिला है। एनडीए ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया। चुनाव से पहले राज्य भर में निकाली गई राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरा। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि इस यात्रा का सकारात्मक असर मतदाताओं पर पड़ा है और कई सीटों पर कांग्रेस को बढ़त मिलने की संभावना जताई जा रही थी। कांग्रेस के उम्मीदवारों पर सबकी नजरें थीं।

Advertisement

हालांकि इस चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। करीब 50 सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन जीत केवल 6 सीटों पर ही मिली है। बाकी सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा, नीचे देखिए पूरी लिस्ट…

कांग्रेस का कौन सा उम्मीदवार हारा, कौन जीता? देखिए लिस्ट

विधानसभा सीट कांग्रेस उम्मीदवार कौन जीता/कौन हारा
मनिहारी मनोहर प्रसाद सिंह जीते
वाल्मीकिनगर सुरेंद्र प्रसाद जीते
अररिया आबिदुर रहमान जीते
बेतिया वशी अहमद हारे
बगहा जयेश मंगल सिंह हारे
नौतन अमित गिरी हारे
चनपटिया अभिषेक रंजन जीते
किशनगंज मो0 कमरूल होदा जीते
रक्सौल श्याम बिहारी प्रसाद हारे
गोविंदगंज शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय हारे
रीगा अमित कुमार सिंह टुन्ना हारे
बथनाहा (अ.जा.) इंजीनियर नवीन कुमार हारे
बेनीपट्टी नलिनी रंजन झा हारे
फुलपरास सुबोध मंडल हारे
फारबिसगंज मनोज विश्वास जीते
बहादुरगंज प्रो. मसवार आलम उर्फ प्रो. मुशब्बिर आलम हारे
कदवा शकील अहमद खान हारे
मनिहारी (अ.ज.जा.) मनोहर प्रसाद सिंह हारे
कोढ़ा (अ.जा.) पूनम पासवान हारे
सोनबरसा (अ.जा.) सरिता देवी हारे
बेनीपुर मिथिलेश कुमार चौधरी हारे
सकरा (अ.जा.) उमेश राम हारे
मुज़फ्फरपुर बिजेन्द्र चौधरी हारे
गोपालगंज ओम प्रकाश गर्ग हारे
कुचायकोट हरिनारायण कुशवाह हारे
लालगंज आदित्य कुमार राजा हारे
वैशाली इंजीनियर संजीव सिंह हारे
राजा पाकर (अ.जा.) प्रतिमा कुमारी हारे
रोसड़ा (अ.जा.) ब्रज किशोर रवि हारे
बछवाड़ा शिव प्रकाश गरीब दास हारे
बेगूसराय अमिता भूषण हारे
खगड़िया डॉ. चंदन यादव हारे
बेलदौर मिथिलेश कुमार निषाद हारे
भागलपुर अजीत कुमार शर्मा हारे
सुल्तानगंज लालन यादव हारे
अमरपुर जितेन्द्र सिंह हारे
लखीसराय अमरेश कुमार (अनीश) हारे
बरबिघा त्रिशूलधारी सिंह हारे
बिहार शरीफ उमैर खान हारे
नालंदा कौशलेंद्र कुमार ‘छोटे मुखिया’ हारे
हरनौत अरुण कुमार बिंद हारे
कुम्हरार इन्द्रदीप चंद्रवंशी हारे
पटना साहिब शशांत शेखर हारे
बिक्रम अनिल कुमार सिंह हारे
बक्सर संजय कुमार तिवारी हारे
राजपुर (अ.जा.) विष्णुनाथ राम हारे
चेनारी (अ.जा.) मंगल राम हारे
करगहर संतोष मिश्रा हारे
कुटुंबा (अ.जा.) राजेश राम हारे
औरंगाबाद आनंद शंकर सिंह हारे
वजीरगंज अवधेश कुमार सिंह हारे
हिसुआ नीतू कुमारी हारे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here