लखनऊ में शिया-सुन्नी धर्म गुरु बोले- नीतीश ने महिला की इज्जत पर हाथ डाला

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने महिला की इज्जत पर हाथ डाला है। यह मानना है लखनऊ के मुस्लिम धर्मगुरुओं का। शिया और सुन्नी दोनों समुदाय के उलमा ने कहा- नीतीश कुमार मुस्लिम समाज से सार्वजनिक मांगी। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष शिया धर्म गुरु मौलाना यासूब ने कहा- यह महिला के इज्जत पर हमला है। वहीं इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के प्रवक्ता मौलाना सुफियान निजामी ने कहा- महिला की निजता का हनन है।

Advertisement

मौलाना यासूब ने इस घटना को बेहद बदतमीजी भरी और अफसोसजनक हरकत बताते हुए कहा- मुख्यमंत्री ने न केवल एक महिला के हिजाब पर हाथ डाला, बल्कि उसकी इज्जत को ठेस पहुंचाई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस मामले में संबंधित महिला और पूरे मुस्लिम समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के आगामी सम्मेलन में नीतीश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव लाया जाएगा।

शिया धर्म गुरु मौलाना यासूब अब्बास ने कहा- शिया अधिवेशन में सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव लाया जाएगा।

उलमा ने कहा- नफरत की राजनीति है

नीतीश कुमार यह नहीं जानते कि सरकार हमेशा नहीं रहती है। दिलों में जगह बनानी चाहिए, न कि हिंदू और मुस्लिम के बीच नफरत की राजनीति करनी चाहिए। इस तरह की घटनाएं देश को गलत दिशा में ले जाने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा- काम बीजेपी और आरएसएस के लोग नहीं कर सके, वह काम नीतीश कुमार ने कर दिया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

मौलाना सूफियान निजामी ने कहा- महिला की निजता और धार्मिक अधिकारों का हनन हुआ है।
मौलाना सूफियान निजामी ने कहा- महिला की निजता और धार्मिक अधिकारों का हनन हुआ है।

पर्दा हर धर्म में मान्य है

मौलाना ने बिहार के लोगों से अपील की है कि वे इस हरकत के खिलाफ आवाज उठाएं ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। पर्दा हर धर्म में मान्य है, चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम। किसी मुस्लिम महिला के हिजाब पर हाथ डालना उसकी इज्जत पर हाथ डालने के बराबर है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना से नीतीश कुमार की मुसलमानों के प्रति सोच उजागर हो गई है।

‘बिहार सीएम माफी मांगे’

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में प्रवक्ता मौलाना सुफियान निजामी ने कहा- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुस्लिम महिला का नकाब खींच रहे हैं । इस वीडियो का जितना विरोध किया जाए कम है। हिजाब मुस्लिम महिलाओं के फंडामेंटल राइट के साथ धार्मिक अधिकार भी है। यह घटना बेहद शर्मनाक है। बिहार के सीएम को इस पर माफी मांगना चाहिए। यह किसी भी व्यक्ति की निजता का हनन है। किसी भी स्थिति में इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

सुमैया राणा ने कहा- महिला का नकाब हटा देना बहुत ही शर्मनाक घटना है।

सुमैया बोलीं- हरकत मानसिक दिवालियापन की निशानी

समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता और शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा ने कैसरबाग कोतवाली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री संजय निषाद के खिलाफ तहरीर दी है। सुमैया राणा ने कहा- जिस देश में महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है। उस देश में महिला का नकाब हटा देना बहुत ही शर्मनाक घटना है।

जिस तरीके से संजय निषाद ने यह बयान दिया कि सिर्फ ‘नकाब ही तो हटाया है। कहीं और नहीं छुआ’ इससे इनकी मानसिकता जाहिर होती है। महिलाओं को पूरे समाज को नफरत की नजर से देखा जा रहा है। यह भाजपा के घटक दल है, इनको मालूम है कि जब सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का। पूरी बीजेपी हमेशा महिलाओं के खिलाफ काम करती है। बिहार की घटना इसका एक उदाहरण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here