खामेनेई को चिंता करनी चाहिए: न्यूक्लियर बातचीत से पहले ट्रंप की खुली धमकी

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को खुली धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि खामेनेई को क्षेत्र में अमेरिकी सेना के जमावड़े को लेकर चिंतित होना चाहिए। इसके साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया कि अगर तेहरान अपना परमाणु कार्यक्रम फिर से शुरू करने की कोशिश करता है तो उस पर नए हमले हो सकते हैं। ट्रंप की धमकी ऐसे समय में आई है जब वॉशिंगटन और तेहरान इस सप्ताह शुक्रवार को ओमान के मस्कट में परमाणु बातचीत फिर से शुरू करने के लिए मिलने वाले हैं।

Advertisement

NBC न्यूज से बातचीत के दौरान पर जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या अयातुल्ला अली खामेनेई को चिंतित होना चाहिए तो ट्रंप ने जोर देते हुए कहा ‘मैं कहूंगा कि उन्हें बहुत चिंतित होना चाहिए। हां, उन्हें होना चाहिए।’ उन्होंने यह भी कहा कि वे हमारे साथ बातचीत कर रहे हैं लेकिन इसके बारे में और जानकारी नहीं दी।

मिसाइल पर भी बात चाहता था अमेरिका

इसके पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि सप्ताह के आखिर में होने वाली न्यूक्लियर बातचीत रद्द हो सकती है। अमेरिका बातचीत में ईरान के मिसाइल कार्यक्रम को भी शामिल करना चाहता था लेकिन तेहरान इस जिद पर अड़ा था कि वार्ता केवल परमाणु कार्य्रम पर ही हो। हालांकि, यह चिंता कम होती दिखी जब दोनों पक्षों ने पुष्टि की कि पहले तुर्की में होने वाली वार्ता पर मस्कट में होगी। बताया जा रहा है कि ईरान ने मस्कट को बातचीत के लिए चुने जाने पर जोर दिया था।

न्यूक्लियर वार्ता पर आखिरी समय में सहमति

अमेरिकी अधिकारियों ने शुरू में इस मांग को खारिज कर दिया और बातचीत पूरी तरह रद्द करने की चेतावनी दी। Axios की रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्र के कम से कम 9 देशों ने वॉइट हाउस से संपर्क किया जिसके बाद फैसला बदला गया। एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से आउटलेट ने रिपोर्ट में बताया कि इन देशों ने मीटिंग जारी रखने के लिए कहा ताकि यह सुना जा सके कि ईरानी क्या कह रहे हैं।

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की और कहा कि बातचीत शुक्रवार को सुबह लगभग 10 बजे मस्कट में होने वाली है। उन्होंने इस बैठक के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने लिए ओमान का आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here