अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ! PoK को माना भारत का हिस्सा

नई दिल्ली। भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम ट्रेड समझौते को लेकर सहमति बन गई है और दोनों देशों ने आधिकारिक बयान भी साझा किए हैं। इस बीच पाकिस्तान को बहुत बड़ा झटका लगा है। अमेरिका ने जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा माना है, जिसमें पीओके भी शामिल है।

Advertisement

दरअसल, अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव के ऑफिस ने भारत का एक नक्शा जारी किया है जिसमें पूरे जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाया गया है। खास बात यह है कि इसमें पीओके भी शामिल है और कोई अलग सीमांकन भी नहीं है।

नक्शे में क्या है खास?

अमेरिकी ट्रेड डिपार्टमेंट की ओर से जारी इस नक्शे में न तो कोई लाइन ऑफ कंट्रोल दिखाई गई है और न कोई विवादित क्षेत्र है। इसमें साफतौर पर पूरे हिस्से को भारत का दिखाया गया है।

यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रजेंटेटिव (USTR) ने भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर अंतरिम फ्रेमवर्क से जुड़ा एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में अमेरिकी उत्पादों (ट्री नट्स, ड्राइड डिस्टिलर्स ग्रेन, रेड सोरघम, फल आदि) के लिए भारत में नए बाजार खुलने की बात थी।

Image

नक्शे ने खींचा सबका ध्यान

अमेरिका ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘ट्री नट्स और सूखे डिस्टिलर्स ग्रेन से लेकर लाल ज्वार और ताजे और प्रोसेस्ड फलों तक, अमेरिका-भारत एग्रीमेंट अमेरिकी प्रोडक्ट्स के लिए नए मार्केट एक्सेस देगा।’ मगर इस पोस्ट के साथ जारी नक्शे ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को PoK में कश्मीर को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। मुजफ्फराबाद में विधानसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा।’

शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों के साथ मजबूती से खड़ा है और जम्मू-कश्मीर विवाद का हल कश्मीर के लोगों की इच्छा के मुताबिक होना चाहिए। शहबाज ने कहा कि जम्मू-कश्मीर विवाद का समाधान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के प्रस्तावों को लागू करने से ही हो सकता है।

उन्होंने कहा, ‘मैं पाकिस्तानी लोगों और पाकिस्तानी नेतृत्व की ओर से कश्मीर के अपने भाइयों के साथ एकजुटता दिखाने आया हूं।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने इस क्षेत्र को पाकिस्तान की लाइफ लाइन बताया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here