EPSTINE FILES के डर से मोदी ने ट्रंप के आगे पूरी तरह सरेंडर : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हालिया व्यापार और तेल समझौतों को लेकर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस का आरोप है कि एपस्टीन फाइल्स को लेकर कथित दबाव के चलते मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने पूरी तरह आत्मसमर्पण कर दिया है। कांग्रेस ने X पर पोस्ट कर लिखा Epstine Files के डर से मोदी ने ट्रंप के आगे पूरी तरह सरेंडर बोल दिया है। रूस से तेल खरीदने की वजह से ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाया था। अब इस टैरिफ को हटाते हुए ट्रंप ने लिखा है- भारत ने प्रतिबद्धता जताई है कि वो रूस से तेल नहीं खरीदेगा. अब रूस की जगह अमेरिका से तेल खरीदेगा। इतना ही नहीं… ट्रंप ने धमकाते हुए कहा है- हम भारत पर निगरानी रखेंगे. अगर ये लगा कि भारत फिर से रूस से तेल खरीद रहा है तो हम तुरंत टैरिफ ठोक देंगे। ट्रंप के इस बयान से साफ है कि नरेंद्र मोदी compromised हैं. ट्रंप जो चाह रहे हैं, वैसा ही मोदी कर रहे हैं.
अब हालात कुछ ऐसे हैं • ट्रंप ने कहा- रूस से सस्ता तेल मत खरीदो • मोदी ने कहा- जैसा आपका आदेश
• ट्रंप ने कहा- अमेरिका का महंगा तेल खरीदो • मोदी ने कहा- जैसा आपका आदेश
• ट्रंप ने कहा- हम तुमसे 18% टैरिफ वसूलेंगे• मोदी ने कहा- जैसा आपका आदेश
• ट्रंप ने कहा- तुम हमसे ZERO टैरिफ लोगे• मोदी ने कहा- जैसा आपका आदेश
मतलब ये कि मोदी ने देश के फैसले, देश की गरिमा, सब कुछ ट्रंप के आगे गिरवी रख दिया है.
सिर्फ इसलिए कि Epstine Files में जो इनके कांड हैं, वो बाहर न आएं.
मोदी आज जो कर रहे हैं, इसका नुकसान देश को लंबे वक्त तक झेलना होगा.

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here