संस्कृति मंत्रालय ने 63 लाख रुपया एक सांप्रदायिक संगठन को दिया

नई दिल्ली: कांग्रेस ने नफरत भरे भाषण की कुछ हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए बुधवार को कहा कि देश में ‘हेट स्पीच’ रोकने के लिए एक कानून बनाने की जरूरत है। पार्टी प्रवक्ता रागिनी नायक बसोया ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से जुड़े एक विवादित वीडियो का उल्लेख किया और यह दावा भी किया कि पिछले दिनों यहां भारत मंडपम में ‘सनातन संस्था’ नामक संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नफरत भरे भाषण दिए गए थे तथा उस कार्यक्रम में केंद्र के कुछ मंत्री और भाजपा के कई नेता शामिल थे।

Advertisement

सनातन संस्था नामक संस्था को 63 लाख रुपये दिए

रागिनी नायक ने संवाददाताओं से कहा कि चौंकाने वाली बात यह है कि मोदी सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने 63 लाख रुपया इस सांप्रदायिक संगठन को दिया है। उनके इस आरोप पर फिलहाल संस्कृति मंत्रालय की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में मलेशिया गए थे, जहां उनका स्वागत रामायण पर आधारित शो से किया गया, ये भारत की धर्मनिरपेक्षता की ताकत है।

लेकिन इसी धर्मनिरपेक्ष भारत में भाजपा का एक मुख्यमंत्री मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलता है और सरकार उसे आगे बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि देश में ‘हेट स्पीच’ को रोकने के लिए एक कानून लाया जाए ताकि भड़काऊ बयानों पर रोक लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here