इटावाः उत्तर प्रदेश के इटावा में साले की पत्नी के प्यार में पागल जीजा ने खुद को गोली से भून डाला। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके से एक अवैध असलहा बरामद किया गया है। घटनास्थल पर फोरेसिंक टीम को जांच के लिए लगाया गया है।
मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के मनोना गांव निवासी अनिल उर्फ पप्पू ने अपने साले की पत्नी के प्यार में खौफनाक कदम उठाया है, जिसे लेकर प्रेमिका के होश उड़ गए है। इसका शव बीती देर रात इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के हल्लूपुरा गांव में साले मुन्नू कठेरिया के घर के बाहर पड़ा मिला।
साले की पत्नी ने बताया कि अनिल देर रात घर आया था और दरवाजा न खोलने पर नाराज होकर खुद को गोली मारकर जान दे दी है। वहीं मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि अनिल और साले की पत्नी लक्ष्मी के बीच पिछले दस सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो महीने पहले लक्ष्मी अपने पति के घर लौट गई थी। साले ने अनिल को घर आने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। आरोप लगाया कि अनिल साले की पत्नी से बात करने के लिए रात में घर पहुंचा था, जहां उसकी हत्या कर दी गई है।
इस संबंध में बकेवर थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का है। अनिल अपने साले के घर आया था। इसका साले की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया कि रात में ये बात करने आया था, लेकिन साले की पत्नी ने घर का दरवाजा नहीं खोला। इसीलिए उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक के परिजन साले मुन्नू कठेरिया और उसकी पत्नी पर हत्या करने के आरोप लगाए है, जिसकी जांच कराई जा रही है।











