उछलती है ट्रेन…’ कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने रेलमंत्री से की शिकायत

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष दिल्ली -चंडीगढ़ रेल रूट को लेकर एक मैसेज लिखा है। कांग्रेस सांसद ने दिल्ली-चंडीगढ़ रेल रूट पर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन परिचालन के दौरान आने वाली समस्याओं का जिक्र किया है। उन्होंने रेल मंत्री से इस दिशा में सुधार करने को कहा है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि इस संबंध में पहले भी ध्यान आकर्षित कराया जा चुका है लेकिन अभी तक इस संबंध में काम नहीं हुआ है।

Advertisement

कांग्रेस सांसद ने क्या लिखा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश में मनीष तिवारी ने लिखा कि चंडीगढ़ से दिल्ली तक अप लाइन और डाउन लाइन कुछ जगहों पर बहुत खतरनाक है। उन्होंने कहा कि ट्रेन कुछ जगहों पर टेबल टेनिस बॉल की तरह उछलती है और अपनी नॉर्मल स्पीड पर भी पागलों की तरह डगमगाती है। तिवारी ने लिखा कि हिलने-डुलने की स्पीड इतनी अधिक होती है कि चाय या कॉफी ऐसे घूमती है जैसे चाय या कॉफी के कप में तूफान आ गया हो।

 

12 महीने पहले भी दिलाया था ध्यान

कांग्रेस सांसद ने लिखा कि मेरे साथी डॉ. अमर सिंह और मैंने 12 महीने पहले भी इस बारे में आपका ध्यान दिलाया था लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने लिखा कि प्लीज इस सिचुएशन को ठीक करवाएं। यह सुरक्षित नहीं लग रहा है। मनीष तिवारी ने लिखा कि आज (गुरुवार) सुबह 12006 दिल्ली – कालका शताब्दी में मुझे फिर से ऐसा महसूस हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here