सावधान! अब ‘मिसाइल’ दागेंगे चीन के रोबोट कुत्ते, भारत के लिए बढ़ी चुनौती

वॉशिंगटन: चीन ने पिछले हफ्ते सऊदी अरब के रियाद में आयोजित वर्ल्ड डिफेंस शो 2026 में अपना चार पैरों वाला फाइटर रोबोट डॉग दिखाया। इस रोबोट डॉग के पीछ पर चार एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलें थीं। यह चीन का एक प्रोडक्शन रेडी प्लेटफॉर्म है, जिसे PF-070 सिस्टम का नाम दिया गया है। चीन ने PF-070 सिस्टम को अंतरराष्ट्रीय तौर पर बिक्री के लिए प्रदर्शित किया है। कई मध्य पूर्व और एशियाई देशों के डेलीगेशन ने चीन के इस रोबोट डॉग को काफी ध्यान से देखा है।

Advertisement

डिफेंस रोबोटिक्स पर तेज काम कर रहा चीन

चीन डिफेंस रोबोटिक्स में तेजी से काम कर रहा है। वह वर्षों से रोबोट डॉग का निर्माण कर रहा है। इन रोबोट डॉग को चीनी सेना के कई अभ्यासों में देखा जा चुका है। इनमें से कई दूसरे रोबोट डॉग्स को मशीनगन और दूसरे तरीके के हथियारों से लैस देखा गया था। ये डॉग पहाड़ से लेकर मैदान तक में आसानी से ऑपरेट कर सकते हैं। इन्हें उन जगहों पर भी भेजा जा सकता है, जहां इंसानों का पहुंचना मुश्किल है। इससे चीन बिना सैनिकों की एक आर्मी खड़ी कर सकता है।

PF-070 की खासियतें जानें

PF-070 को एक प्रिसिजन-गाइडेड एंटी-आर्मर कैपेबिलिटी के साथ बनाया गया है। इसे टेरेन-एजाइल चेसिस के साथ जोड़ा गया है, जिससे यह किसी भी भौगोलिक स्थिति में काम करने में सक्षम है। इसकी पीठ पर चार कॉम्पैक्ट मिसाइल लॉन्चर तैनात किए गए हैं। ये मिसाइल लॉन्चर चीनी हथियारों के भंडार में मौजूद मैन-पोर्टेबल सिस्टम का एक अलग वर्जन हैं। इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल टारगेटिंग, थर्मल इमेजिंग, एक लेज़र रेंजफाइंडर से लैस किया गया है। यह रोबोट डॉग 2 से 4 किमी की दूरी तक सटीक निशाना लगाने में सक्षम है।

भारत की कैसे बढ़ेगी टेंशन

चीन ने इस रोबोट डॉग को खासतौर पर भारतीय सीमा से सटे इलाकों में तैनात करने के लिए तैयार किया है। तिब्बत दुनिया का सबसे ऊंचा पठार है, जहां की जलवायु चीनी सैनिकों को रास नहीं आती है। 2020 में भारत के साथ सीमा झड़प के बाद चीन को इलाके में अपनी सैनिकों की तैनाती बनाए रखने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा था। ऐसे में रोबोट डॉग कुछ हद तक चीन की परेशानियों को हल कर सकते हैं। हालांकि, इससे भारत की टेंशन बढ़ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here