किसके कहने पर pm विदेश जाते हैं? इजरायल यात्रा खेड़ा ने उठाए सवाल

नई दिल्ली: कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर जोरदार हमला बोला। पीयूष गोयल की “राहुल गांधी समझौता कर चुके हैं” वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए खेड़ा ने भाजपा से कहा कि वह पिछली सरकारों पर संदेह जताने के बजाय मौजूदा सरकार पर उठ रहे सवालों का जवाब दे।

Advertisement

किसके कहने पर प्रधानमंत्री विदेश जाते हैं?

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि क्या राहुल गांधी प्रधानमंत्री हैं? प्रधानमंत्री किसके कहने पर विदेश जाते हैं? किसके दबाव में उन्होंने व्यापार समझौते पर सहमति जताई? सरकार में कौन-कौन हैं? अगर लोग हमसे नाराज हैं, तो यह जनता और हमारे बीच की बात है। अब, 12 साल सत्ता में रहने के बाद आपको इन सवालों के जवाब देने चाहिए। एपस्टीन से आपका क्या संबंध है? आप क्यों डरे हुए हैं?

पवन खेड़ा ने रोबोट को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी का उड़ाया मजाक

पवन खेड़ा ने कहा कि हाल ही में मैंने सुना कि नरेंद्र मोदी ने कहा- मैंने बचपन में एक रोबोट बनाया था, जिसके लिए मुझे मेडल भी मिला था। यही बात ट्रंप, नेतन्याहू और Epstein भी कहता है कि हमने एक रोबोट बनाया है, जिसका नाम नरेंद्र मोदी है और वो भारत का प्रधानमंत्री है। 4 जनवरी 2017 को हरदीप सिंह पुरी, Epstein को मेल भेजते हुए कहते हैं कि मुझे मिलना है और आखिर में 6 जनवरी को मीटिंग तय होती है।

इसके तुरंत बाद, Epstein एक अन्य व्यक्ति दीपक चोपड़ा को मेल करता है और अनिल अंबानी के बारे में पूछता है। आखिर में Epstein और अनिल अंबानी की 21 फरवरी 2017 को मुलाकात होती है। सवाल है- आखिर किसके इशारे पर, Epstein किसी और की मदद लेकर अनिल अंबानी को ढूंढने निकल पड़ा।

पीएम मोदी पहुंचे इजरायल

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर दो दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए तेल अवीव, इजरायल पहुंच गए हैं। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच “मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी” को और गहरा करना है।

इमरान मसूद ने फिलिस्तीन के मुद्दे पर सवाल करने को कहा

एआई शिखर सम्मेलन में युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के मद्देनजर, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रधानमंत्री से भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर भी सवाल उठाए। मसूद ने प्रधानमंत्री मोदी से फिलिस्तीन के साथ जारी युद्ध को लेकर इजरायली संसद से भी सवाल करने को कहा।

इमरान मसूद ने कहा कि यह इंडियन यूथ कांग्रेस के लिए सौभाग्य की बात है कि उसका नेता इस लड़ाई का नेतृत्व कर रहा है और हम सब उसके साथ हैं। प्रधानमंत्री ने (अमेरिका के साथ) समझौते के जरिए देश को खतरे में डालकर घोर अन्याय किया है। अब ‘विश्वगुरु’ को इजरायल की संसद में खड़े होकर यह सवाल करने का साहस दिखाना चाहिए कि उन्होंने गाजा के निर्दोष बच्चों को क्यों मारा।

पीयूष गोयल की प्रतिक्रिया के बाद कांग्रेस हुई हमलावर

कांग्रेस की यह प्रतिक्रिया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के उस आरोप के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि गांधी परिवार पूरी तरह से समझौतावादी राजनीतिक परिवार है। यहां भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए गोयल ने पूर्व प्रधानमंत्रियों राजीव गांधी, इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के कुछ फैसलों की भी आलोचना की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here