‘मोहम्मद’ दीपक ने जो किया, उससे बड़ी देशभक्ति कुछ और नहीं : राहुल

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने इस मुलाकात का वीडियो ‘एक्स’ पर साझा किया और कहा, ‘‘करोड़ों भारतीय नागरिकों के दिलों में सद्भाव और मोहब्बत की विचारधारा है, मगर मन में भय भी है। दीपक ने उन सभी को अपने साहस से राह दिखाई है। जो लोग नफ़रत फैलाकर समाज को डराने की कोशिश करते हैं, वह दरअसल कायर होते हैं, उनसे कभी भी डरो मत।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दीपक ने हमारे तिरंगे और संविधान की रक्षा की है। नफरत के सामने डटकर खड़े हुए, कमजोर की हिफाजत की, इससे बड़ी देशभक्ति नहीं होती।’’

Advertisement

मुस्लिम दोस्त को बचाने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता से भिड़ गए थे दीपक

बीते 26 जनवरी को उत्तराखंड के कोटद्वार में कपड़ों की दुकान ‘बाबा’ का नाम बदलने के लिए दुकान मालिक वकील अहमद पर दबाव बनाने को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता उनकी दुकान के बाहर जमा हो गए थे।

इसी दौरान अहमद के बेटे मोहम्मद शोएब के मित्र और 42 वर्षीय जिम मालिक दीपक कुमार ने बजरंग दल के इस रवैये का विरोध किया और कार्यकर्ताओं को वहां से हटने पर मजबूर कर दिया। दीपक कुमार के इस कदम की देशभर में सराहना हो रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें ‘भारत का हीरो’ बताया था।

वीडियो में दीपक कुमार ने क्या कहा?

एक वीडियो में दीपक कुमार उस घटना के बारे में बताते दिख रहे हैं जिसमें उन्होंने एक मुस्लिम दुकानदार की रक्षा के लिए हस्तक्षेप किया था। दीपक कुमार ने कहा कि घटना के कुछ दिनों बाद जब लोग उनके घर के बाहर जमा हुए, तो पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कुछ खास नहीं किया और इसके बजाय उन्हें पुलिस स्टेशन ले गई ताकि स्थिति बेकाबू न हो जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here