स्वार्म ड्रोन, UAV और.. पाकिस्तान बॉर्डर पर क्यों गरजेंगे स्वदेशी हथियार?

नई दिल्ली: अगले महीने भारतीय वायु सेना के लिए पोखरण फायरिंग रेंज में खास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्वदेशी अनमैन्ड सिस्टम का प्रदर्शन होगा। इनमें वन-वे अटैक ड्रोन, लंबी दूरी तक मार करने वाले लोइटरिंग म्यूनिशन और कार्गो अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) शामिल होंगे। इस खास कार्यक्रम में वायु सेना के अधिकारियों को स्वदेशी रूप से डेवलप प्रोडक्ट्स को दिखाया जाएगा। जिसमें लंबी दूरी के सिस्टम और स्वार्म ड्रोन पर स्पेशल फोकस किया जाएगा।

Advertisement

पोखरण फायरिंग रेंज में IAF का खास कार्यक्रम

सितंबर के तीसरे हफ्ते में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी पोखरण पहुंचेंगे। जहां पर ये कार्यक्रम है वो क्षेत्र पाकिस्तान बॉर्डर से महज 270 किलोमीटर ही दूर है। इसमें अनमैन्ड सिस्टम पर काम करने वाली कई रक्षा कंपनियां और स्टार्टअप भी हिस्सा लेंगे। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक, इंडस्ट्री कई तरह के वन-वे अटैक ड्रोन का प्रदर्शन कर सकती है, जिनका इस्तेमाल ईरान और यूक्रेन युद्ध में बड़े पैमाने पर हुआ है।

पाकिस्तान बॉर्डर पर ड्रोन का एक्शन

वायु सेना 1,000 किलोमीटर से ज्यादा रेंज वाले ऐसे ड्रोन देखने में दिलचस्पी दिखा रहा, जो ऑपरेटर को लाइव वीडियो फीडबैक दे सकें। 300 किलोमीटर से ज्यादा रेंज वाले स्वार्म ड्रोन सिस्टम के साथ-साथ सर्विलांस और खुफिया जानकारी जुटाने में इस्तेमाल होने वाले एक्सपेंडेबल ड्रोन (एक बार इस्तेमाल होने वाले ड्रोन) का भी प्रदर्शन किए जाने की संभावना है।

मॉडर्न वॉर जोन में जैमर और स्पूफिंग हथियार

मॉडर्न वॉर जोन में जैमर और स्पूफिंग हथियारों के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल को देखते हुए, वायु सेना ऐसे ड्रोन भी तलाश रही है जो इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर एमिटर को ट्रैक करके उन्हें खत्म कर सकें। अटैक ड्रोन के अलावा, इंडस्ट्री लॉजिस्टिक्स ड्रोन का भी प्रदर्शन कर सकती है। ये ड्रोन कई तरह के मिशन पूरे कर सकते हैं, जैसे घायलों को निकालना, मेडिकल सप्लाई पहुंचाना और बहुत ऊंचाई पर तैनात सैनिकों तक कार्गो पहुंचाना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here