आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED की रेड

रामपुर जेल में बंद सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ईडी ने छापा मारा है। बुधवार सुबह 20 अफसरों की टीम यूनिवर्सिटी पहुंची। टीम अंदर कागजों को खंगाल रही है। बाहर फोर्स तैनात है।

Advertisement

इसके अलावा रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में 10 ठिकानों पर आजम खान और जौहर यूनिवर्सिटी के ट्रस्ट से जुड़े ठिकानों पर रेड चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, PMLA यानी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत ईडी कार्रवाई कर रही है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, सरकारी ठेकों से मिलने वाले पैसों को कथित तौर पर दूसरे रास्तों से डायवर्ट किया गया। बाद में इन पैसों का इस्तेमाल जौहर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े ट्रस्ट के लिए संपत्तियां बनाने और दूसरे कामों में किया गया। ईडी अब यह पता लगा रही है कि सरकारी ठेकों का पैसा किन लोगों और कंपनियों के जरिए ट्रस्ट या यूनिवर्सिटी तक पहुंचा।

पिछले कुछ दिनों से जौहर यूनिवर्सिटी सुर्खियों में है। 15 जुलाई को रामपुर डीएम ने यूनिवर्सिटी की 40 में से 38 इमारतों को ढहाने का आदेश दिया था। कहा था- यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बिना नक्शा पास कराए इमारतों का निर्माण कराया। हालांकि, मुरादाबाद के कमिश्नर आन्जनेय सिंह की कोर्ट ने रामपुर डीएम के आदेश पर रोक लगा दी थी। अभी मामला कोर्ट में चल रहा है।

आजम खान पर कब-कब हुई छापेमारी

  • जुलाई 2019 ईडी ने छापा मारा था। यूनिवर्सिटी में सर्च ऑपरेशन और दस्तावेज जब्त किए थे।
  • सितंबर 2023 में इनकम टैक्स और ईडी ने आजम के आवास और जौहर यूनिवर्सिटी के ठिकानों पर 3 दिनों तक छापेमारी की थी। इसके बाद संदिग्ध बैंक ट्रांजैक्शंस के इनपुट्स के आधार पर ED ने समन जारी किए।

ईडी की रेड से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर सुबह 3 कारों से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम छापेमारी के लिए पहुंची। लखनऊ मुख्यालय से आई इस टीम में करीब एक दर्जन अधिकारी हैं।

34 मिनट पहले

शिवपाल ने कहा था- आजम को गृहमंत्री बनाएंगे, योगी ने पलटवार किया था

12 अगस्त को शिवपाल यादव ने रामपुर जेल में बंद आजम खान से मुलाकात के बाद कहा था- सपा सरकार बनने पर आजम खान को गृहमंत्री बनाएंगे। उन पर हुए हर जुल्म का बदला लेंगे।

इसके बाद योगी ने सपा नेता आजम खान का बिना नाम लिए शिवपाल यादव के बयान पर पलटवार किया। योगी ने कहा- भारत के विभाजन के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के नाम पर विश्वविद्यालय बनाने वाले व्यक्ति की सपा आज पैरोकार बन रही है। सपा कह रही है कि हम आएंगे तो उसको (आजम खान को) गृहमंत्री बनाएंगे।

ये फिर दंगा करवाना चाहते हैं। जिसने मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के दंगाइयों को सीएम आवास पर लाकर सम्मानित करवाया, ऐसे व्यक्ति के समर्थन में ये लोग दलीलें दे रहे हैं। इनकी शर्मनाक सोच को देखिए।

37 मिनट पहले

आजम की जौहर यूनिवर्सिटी के बारे में जानिए

आजम खान ने साल 2005 में जौहर यूनिवर्सिटी बनवाई थी। इसका नाम स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मोहम्मद अली जौहर के नाम पर रखा गया है। उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के विरोध में कई आंदोलनों की शुरुआत की थी। मोहम्मद अली जौहर मुस्लिम लीग और कांग्रेस, दोनों के अध्यक्ष रहे थे। भारत की आजादी के बाद उनके परिवार के ज्यादातर लोग पाकिस्तान चले गए थे।

15 जुलाई को रामपुर डीएम ने यूनिवर्सिटी की 40 में से 38 इमारतों को ढहाने का आदेश दिया था। हालांकि, मुरादाबाद के कमिश्नर आन्जनेय सिंह की कोर्ट ने रामपुर डीएम के आदेश पर रोक लगा दी थी। अभी मामला कोर्ट में चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here