मायावती का बड़ा फैसला, छोटे भतीजे ईशान आनंद की राजनीति में एंट्री

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को सक्रिय राजनीति में लाने का फैसला लिया है। उनको पार्टी में मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। रविवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में चली मैराथन बैठक के बाद ईशान आनंद को कुछ राज्यों का प्रभारी बनाए जाने की चर्चा है। हालांकि, इस बारे में पार्टी की तरफ से कोई घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, ईशान बसपा सुप्रीमो मायावती के अलावा अपने पिता एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार को रिपोर्ट करेंगे। दरअसल, आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक के पद से हटाने के बाद उनके छोटे भाई ईशान को पार्टी में कोई अहम जिम्मेदारी देने की संभावना जताई जा रही थी।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में हुए थे शामिल

ईशान बीते दिनों राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए थे। इससे पहले मायावती के जन्मदिन पर भी आए थे। चर्चा है कि नेशनल कोआर्डिनेटर रामजी गौतम और लालाराम का भी कद बढ़ाकर कुछ अन्य राज्यों का प्रभार भी सौंपा गया है।

दोबार निष्‍कासित किए जा सकते हैं आकाश आनंद

वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आकाश आनंद को जल्‍द एक बार फिर बसपा से बाहर का रास्‍ता दिखाया जा सकता है। इससे पहले वह इस साल मार्च में बसपा से निष्‍कासित किए गए थे। उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को भी मायावती ने बाहर का रास्‍ता दिखा दिया था। अशोक को एक महीने पहले दोबारा बसपा से निकाला जा चुका है। मायावती का कहना है कि अब अशोक सिद्धार्थ के लिए बसपा के दरवाजे पूरी तरह से बंद हो चुके हैं।

पिछले हफ्ते आकाश आनंद से छीना गया पद

मार्च में आकाश आनंद को बसपा से निकालने के एक महीने बाद उनकी वापसी हो गई थी। बीते मई में मायावती ने आकाश आनंद को चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया था। पिछले हफ्ते उनको राजनीतिक रूप से अपरिपक्‍व बताते हुए मायावती ने उनसे यह पद छीन लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here