शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र के सुमहुती गांव में रविवार की रात भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक अभिजीत कुमार की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमहुती निवासी दिनकर सहनी के पुत्र अभिजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश बिहार में लागू नहीं हो रहा है। उच्चतम न्यायालय ने सड़क पर पार्किंग नहीं होने को सुनिश्चित करने के लिए पिछले दिनों कड़ा आदेश दिया था।
Advertisement
मिक्सर से टकराया, उसके पीछे एक टैंकर भी था
वाहन चालकों को सावधान करने के लिए निर्माण स्थल पर ‘कार्य प्रगति पर है’ या अन्य चेतावनी बोर्ड भी स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहे थे। बताया गया कि मिक्सर वाहन के पीछे एक टैंकर भी लगा था, जिससे रात में सड़क की स्थिति और अधिक जोखिमपूर्ण हो गई थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही तरियानी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का जायजा लेते हुए हादसे की परिस्थितियों की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के वास्तविक कारणों के साथ-साथ निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।