आज और कल निपटा लें काम, लगातार तीन दिन बैंक रहेंगे बंद…

हल्द्वानी। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की अपील पर 11 सितंबर को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। बैंक कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर मंगलवार को आल इंडिया डिमांड्स डे मनाया। बैंक यूनियनों की मुख्य मांग पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली लागू करना, पीएलआइ योजना को वापस लेना है।

Advertisement

इन मांगों को लेकर बैंककर्मी 11 सितंबर को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद भी मांगें न पूरी होने पर 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल पर जाएंगे। इसके बाद भी समाधान नहीं निकलता है तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

अखिल भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी संघ के सहायक महासचिव चंदन बिष्ट ने बताया कि बैंककर्मियों की मांगें जल्द से जल्द पूरी की जाए, वरना वे हड़ताल पर जाएंगे।

तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

हड़ताल का असर सरकारी बैंकों पर पड़ेगा। निजी बैंकों पर कम असर पड़ने के आसार हैं। वहीं 12 सितंबर को दूसरे शनिवार और 13 सितंबर को रविवार का अवकाश है। ऐसे में अगर 11 सितंबर को हड़ताल होती है तो बैंक लगातार तीन दिन तक बंद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here